ब्रजभूमि मथुरा में फिर लगा भयंकर जाम
ब्रजभूमि मथुरा नगर निगम क्षेत्र में आज फिर भयंकर यातायात जाम देखने को मिला। बैंक को तोड़ने वाले चौराहे पर लंबा जाम लग गया। पैदल चलने वालों से लेकर बड़े वाहनों तक, सभी जाम की लंबी कतार में फंसे रहे। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।
हमारे आर के ए समाचार संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर न नगर निगम की कोई व्यवस्था दिखाई दी, न यातायात पुलिस की कोई मौजूदगी थी, न ही किसी जिम्मेदार व्यक्ति की व्यवस्था नजर आई। उल्टे-सीधे वाहन घुसे होने से पूरा चौराहा जाम हो गया था। कोई भी वाहन न आगे बढ़ पा रहा था, न पीछे हट पा रहा था। लोग हॉर्न बजाते रहे, लेकिन व्यवस्था को संभालने वाला कोई नहीं था।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। स्कूल बस और बैटरी रिक्शा कहीं भी, किसी भी रोड पर घुस जाने से व्यवस्था असफल हो गई। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक स्कूली छात्रा अपनी साइकिल लेकर जाम में फंसी हुई है, और स्कूल बस, पर्यटक वाहन, कार, मोटरसाइकिल सब एक-दूसरे में फंसे हुए हैं। बच्चों के माता-पिता भी चिंतित नजर आए। कई बच्चे स्कूल पहुंचने में देर हो जाने से परेशान थे।
इस जाम की जिम्मेदारी सिर्फ नगर निगम, यातायात पुलिस एवं प्रशासन की ही नहीं है, कहीं न कहीं हम लोगों की भी कमी है। लोग जल्दबाजी में गलत दिशा में वाहन घुसा देते हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। लेकिन व्यवस्थाएं सुचारू करने में यातायात पुलिस अपना तंत्र स्थापित करने में असफल रही है।
आर के ए समाचार संवाददाता ने इस जाम की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की हैं। प्रशासन से मांग है कि मथुरा जैसे धार्मिक नगरी में, जहां रोज हजारों श्रद्धालु आते हैं, वहां यातायात व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए। चौराहों पर पुलिस की तैनाती हो, गलत दिशा में आने वाले वाहनों पर कार्रवाई हो और नगर निगम जाम वाले स्थानों पर व्यवस्था बनाए।